फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने कर दी फायरिंग, गोलियं चलते ही छूटे ग्रामीणों के पसीने; जानें मामला

Fri, 22 Nov 2024 02:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गांव जौहरी में मेड़बंदी के बाद नायब तहसीलदार की टीम तो लौट गई, लेकिन हिस्ट्रीशीटर के बेटे विवाद हो गया। उसने फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी। 
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव जौहरी में बृहस्पतिवार दोपहर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में मेड़बंदी के लिए टीम गई थी। टीम ने एक जमीन को नापा और निशान लगाकर वापस लौट आई। इस मामले में देर शाम गांव के ही रहने वाले पारस ठाकुर और हिस्ट्रीशीटर महेंद्र के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर के पुत्र ने पारस ठाकुर पर फायरिंग कर दी। सूचना पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई। पारस ठाकुर ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि गांव नगला जौहरी में एक जमीन को लेकर पारस ठाकुर और गोकुल चंद के बीच विवाद चल रहा है। गोकुल चंद का सहयोग क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर महेंद्र सिंह का परिवार करता है।

बृहस्पतिवार शाम सात बजे महेंद्र के पुत्र अनिल और पारस ठाकुर के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद शराब के नशे में हिस्ट्रीशीटर के बेटे अनिल ने चार राउंड फायरिंग की। पुलिस को देख फायरिंग करने वाला युवक भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें