फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर पर हिंदी में अधिक कार्य करें : एसएम वैद्य

Tue, 05 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा रिफाइनरी नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 40वीं बैठक में कंप्यूटर पर हिंदी में काम करने पर जोर दिया गया। कार्यालय मेें पत्राचार हिंदी में करने और चेक आदि हिंदी में जारी करने को कहा गया।
विज्ञापन


एसएम वैद्य महा प्रबंधक तकनीकी की अध्यक्षता में हॉल में हुई बैठक में एनके सिंह उप महाप्रबंधक और डॉ. वीडी गौतम वरिष्ठ प्रबंधक, हिंदी प्रशासन, सचिव नराकास ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई प्रगति के बारे में बताया।

क्षेत्रीय कार्यान्वयन गाजियाबाद के प्रभारी उप निदेशक केपी शर्मा ने ऑनलाइन प्रेषण हिंदी प्रशिक्षण पर प्रकाश डाला। बैठक में सीआईआरजी मखदूम फ रह, सीआईएसएफ, आकाशवाणी, छावनी परिषद, विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंक, केंद्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर बाद, सीआरपीएफ आदि के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें