फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए हाईवे जाम

Sun, 02 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम नगर कालोनी की बकाया के चलते बिजली काटे जाने पर लोग हाईवे पर जमा हो गए। बिजली जोड़े जाने की मांग को लेकर रविवार को टाउनशिप के निकट हाईवे जाम कर दिया। एक घंटे से अधिक यातायात रुका रहा। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। बिजली जोड़े जाने के आश्वासन पर ही जाम खोला गया।
विज्ञापन


कांशीराम नगर कालोनी के बाशिंदों पर बिजली विभाग का एक करोड़ से अधिक बकाया बिल है।  बकाया जमा न करने पर जेई दशरथ सिंह ने शनिवार की शाम कालोनी की बिजली काट दी। बिजली काटे जाने से आक्रोशित कालोनी के लोग रविवार की दोपहर को हाईवे पर आ गए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। लोग तत्काल बिजली जोड़े जाने की मांग कर रहे थे।

 जाम की सूचना पर सीओ रिफाइनरी आरके गौतम, एसओ रिफाइनरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जाम खुलवाने का काफी प्रयास किया लेकिन बिजली की आपूर्ति बहाल करने की मांग पर अड़े लोग नहीं माने। दोपहर डेढ़ बजे से एक घंटे से अधिक समय तक लगे जाम के दौरान बिजली विभाग ने शर्त रखी कि आज तो बिजली छोड़ दी जाएगी लेकिन तीन अगस्त को शिविर लगाया जाएगा, जिसमें सभी लोग अपना बकाया जमा कर दें। इस संबंध में आश्वासन पर बिजली जोड़ी गई और जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन


कालोनी के लोग बिल जमा नहीं कर रहे हैं। हर माह कई लाख रुपये का बिल आता है। जब भी शिविर लगाते हैं, मुश्किल से 50 हजार रुपये की वसूली होती है। बकाया बिल के चलते कालोनी की बिजली काटी गई।
विज्ञापन

-दशरथ सिंह, जेई बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें