फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने जाम किया हाईवे

Sun, 03 Apr 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सराफा कारोबारियों ने जाम किया हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में आंदोलनरत सराफा कारीगर और कारोबारियों ने रविवार को दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। एक घंटे तक वाहनों की आवागमन ठहर गया।
विज्ञापन


इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर जाम तो खुल गया लेकिन यातायात सुचारु होने में और एक घंटा लगा। दो घंटे तक यात्री परेशान रहे। 

आभूषणों पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में एक महीने से आंदोलन कर रहे सराफा कारोबारियों ने रविवार को हाईवे पर गोवर्धन चौराहा पर प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कारीगरों के साथ कारोबारियों ने यहां पहले सभा की फिर दोपहर 12:40 बजे हाईवे पर एकत्र होकर यातायात रोक दिया।
विज्ञापन


गोवर्धन चौराहा पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सराफा कारोबारियों ने यहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर करीब 1:30 बजे सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार और एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उनके समझाने पर सराफा कारोबारियों ने जाम खोल दिया।

एक घंटे तक लगे जाम से मथुरा, गोवर्धन रोड, कृष्णानगर और आगरा-दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात पूरी तरह से रुक गया। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। जाम खुलने के बाद यातायात सुचारु कराने में पुलिस को एक घंटे का वक्त लगा। इस तरह दो घंटे तक राहगीर परेशान रहे।

बड़े सराफा कारोबारी नहीं हुए शामिल
गोवर्धन चौराहा पर रविवार को सभा और प्रदर्शन में मथुरा के बड़े सराफा कारोबारी, ज्वेलरी शोरूम संचालक, थोक सोने-चांदी के कारोबारी शामिल नहीं हुए। विगत दिनों में हुए प्रदर्शनों में भी उनकी उपस्थिति नहीं रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें