फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे टोल फ्री, एक्सप्रेसवे पर वसूली

Thu, 10 Nov 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
टोल प्वाइंट - फोटो : bureau
विज्ञापन
500 और 1000 रुपये की बंदी के एलान के बाद टोल प्लाजा पर भी झगड़ों की संभावना को देखते हुए नेशनल हाईवे तो टोल फ्री कर दिए गए, लेकिन यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन टोल चुकाकर ही निकल सके। टोल प्लाजाओं पर पुलिस का कड़ा पहरा जरूर रहा।
विज्ञापन


सुबह से टोल प्लाजाओं पर खुले रुपये को लेकर झगड़ों की आशंका बनी रही। वाहन चालकों से टोलकर्मियों की गर्मागर्मी भी हुई, लेकिन फिर भी नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल देकर ही वाहन निकल सके। देर शाम तक नेशनल हाईवे पर वाहनों को टोल फ्री कर दिया गया। हाईवे के महुअन टोल पर वाहन बड़े आराम से निकले, जिससे की जाम के हालत भी नहीं बने। हाईवे पर 11 नवंबर की रात तक टोल की वसूली नहीं होगी। 

वहीं यमुना एक्सप्रेसवे पर रोजाना की तरह वाहनों से टोल वसूला गया। यहां से वाहन निकले तो जाम के हालत भी बने, पर पुलिस का पहरा कड़ा दिखा। इस संबंध में यमुना एक्सप्रेसवे के नोडल अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि नेशनल हाइवे केंद्र सरकार के अधीन है, जबकि यमुना एक्सप्रेसवे प्रदेश सरकार के अधीन आता है। प्राइवेट कंपनी को टोल फ्री नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


हालांकि डीएम नितिन बंसल ने बुधवार को वायरलेस से निर्देश दिए हैंकि यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों से टोल वसूलने के दौरान निर्धारित समय तक 500 और 1000 रुपये के नोट ग्रहण करें। अगर चेंज की कोई परेशानी आए तो वाहन को बिना टोल निकल जाने दें।

चेतावनी दी है कि अगर टोल वसूलने के दौरान बंद हो रहे नोटों को लेकर अगर कोई विवाद उत्पन्न होता है तो ऐसी स्थिति में टोल फ्री करा दिया जाएगा। एक्सप्रेसवे के एक अधिकारी का कहना है कि टोल वसूलने के दौरान सभी 500 और 1000 रुपये के नोट ही दे रहे हैं। अब टोल पर खुले रुपये खत्म होते जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में कभी भी समस्या खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें