अंतिम चरण के मतदाताओं ने पंचायत चुनाव में जनपद के बाकी तीन चरणों के मतदाताओं को पीछे छोड़ दिया है। अंतिम चरण का मत प्रतिशत अब तक के मतदान पर भारी रहा है। ब्लाक स्तर पर नजर डालें तो फरह और छाता के मतदाता मतदान में अव्वल रहे हैं, जबकि मांट ब्लाक के मतदाता जनपद में फिसड्डी रहे हैं।
जनपद में पंचायत चुनाव के सभी चार चरणों पर नजर डालें तो पहले चरण के दौरान छाता, चौमुंहा और बलदेव में 64.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें छाता ब्लाक में 69.54 प्रतिशत, चौमुंहा ब्लाक में 62.66 प्रतिशत और नंदगांव ब्लाक में 62.72 प्रतिशत वोट डाले गए थे। दूसरे चरण में मांट और नौहझील में 58.77 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें मांट में 56.34 प्रतिशत और नौहझील में 61.20 प्रतिशत वोट पड़े।
तीसरे चरण में फरह, गोवर्धन और मथुरा ब्लाक में 64.51 प्रतिशत मतदान हुआ। फरह ब्लाक में 69.90 प्रतिशत, गोवर्धन में 63.50 प्रतिशत और मथुरा ब्लाक में 60.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन अंतिम चरण में सर्वाधिक 66.54 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इसमें राया में 65.44 प्रतिशत और बलदेव ब्लाक में 67.75 प्रतिशत मतदान शामिल है।
जनपद में ब्लाक स्तर के मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो फरह में सर्वाधिक मतदान हुआ है। यहां का मतदान प्रतिशत 69.90 और छाता ब्लाक का मतदान प्रतिशत 69.54 प्रतिशत रहा था। मतदान में मांट ब्लाक के मतदाता सबसे फिसड्डी साबित हुए हैं। यहां सिर्फ 56.34 प्रतिशत मतदान हुआ था।
पहला चरण : 64.97 प्रतिशत मतदान
छाता ब्लाक: 69.54
चौमुंहा ब्लाक: 62.66
नंदगांव ब्लाक: 62.72
दूसरा चरण: 58.77 प्रतिशत मतदान
मांट ब्लाक: 56.34
नौहझील ब्लाक: 61.20
तीसरा चरण: 64.51 प्रतिशत मतदान
फरह ब्लाक: 69.90
गोवर्धन ब्लाक: 63.50
मथुरा ब्लाक: 60.13
चौथा चरण: 66.54 प्रतिशत मतदान
राया ब्लाक: 65.44 प्रतिशत
बलदेव ब्लाक: 67.75 प्रतिशत