फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होंडा सिटी की टक्कर न झेल पाई आर्टिगा, कार की हालत देख खड़े हो गए रोंगटे; हाईवे पर मची अफरा-तफरी

Mon, 20 Jul 2026 08:48 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के छटीकरा स्थित चारधाम मंदिर के पास रविवार देर रात दो तेज रफ्तार कारों की टक्कर में एक कार पलट गई। हादसे में होडल निवासी कुलदीप घायल हो गया।
 
विज्ञापन
होंडा सिटी से टकराकर पलटी अर्टिगा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेशनल हाईवे-19 पर थाना जैंत क्षेत्र के छटीकरा स्थित चारधाम मंदिर के पास रविवार देर रात दो तेज रफ्तार कार आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जबकि दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे दिल्ली से मथुरा की ओर आ रही अर्टिगा और होंडा सिटी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

दुर्घटना में होडल निवासी कुलदीप घायल हो गया। सूचना पर जैतध्यक्ष जैंत सोनू कुमार व एसआई रामदेव शर्मा मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें