फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार का कहर: कार नियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरी, युवक की मौत; चार घायल

Thu, 12 Dec 2024 03:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कार की रफ्तार ने युवक की जान ले ली। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। 
 
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में मां चंद्रावली देवी मंदिर के पास मंगलवार-बुधवार रात करीब 2:15 बजे हादसा हो गया। लक्ष्मी नगर से गोशाला मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार नियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन


कार सवार थाना रिफाइनरी क्षेत्र के गांव छड़गांव निवासी 22 वर्षीय नितीश पुत्र गोविंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य चार लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी डेजी पवार ने बताया कि कार सवार सभी लोग सुरीर थाना क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। राहगीरों ने इलाका पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में छड़गांव निवासी कन्हैया पुत्र सोवरन (25 वर्ष), मुरारी पुत्र महिपाल (24 वर्ष), हरिओम पुत्र चंद्रभान दीक्षित (24 वर्ष) और देवेंद्र पुत्र ओमप्रकाश (24 वर्ष) निवासी छड़गांव शामिल हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें