फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा: मथुरा में भी हाई अलर्ट, मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

Fri, 19 Jan 2024 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की सुरक्षा बढ़ाई गई है, वहीं शाही ईदगाह मस्जिद वाले मार्ग पर सिर्फ स्थानीय लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।
 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इसके लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर मथुरा में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


जन्मभूमि की सुरक्षा बढ़ाई गई है, वहीं शाही ईदगाह मस्जिद वाले मार्ग पर सिर्फ स्थानीय लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। स्थानीय निवासियों के रिश्तेदारों को जांच-पड़ताल के बाद ही ईदगाह में प्रवेश दिया जा रहा है। बांके बिहारी मंदिर समेत अन्य मंदिरों की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। आज जुमे की नमाज भी कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच होगी।

जामा मस्जिद पर नमाज के बाद कोई तकरीर न हो, इस पर खुफिया एजेंसियां निगाह बनाए हुए हैं। बृहस्पतिवार रात एसपी सिटी, एएसपी/आईपीएस कुंवर आकाश सिंह ने रेलवे जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


शाही मस्जिद ईदगाह पर जुमे की नमाज के लिए बिना आधार कार्ड किसी भी नमाजी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को रेलवे जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। वहीं, सभी थानों के इंस्पेक्टरों को सख्त हिदायत है कि वह अपने-अपने इलाके के होटल, गेस्ट हाउस, सराय, आश्रम आदि में आने-जाने वालों पर निगाह रखें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें