फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों की पैरवी करने डीएम कार्यालय पहुंचीं सांसद

Sun, 15 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पहुंचीं सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदर्श गांव रावल का निरीक्षण करने के बाद सांसद हेमा मालिनी विकास कार्यों की पैरवी करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार से उनके कार्यालय में मिलीं। उन्होंने गांव रावल में कार्यों को जल्द से जल्द पूरे कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे पद्मश्री डा. निरुपम वाजपेयी के साथ डीएम कैंप कार्यालय पहुंची हेमामालिनी ने डीएम के समक्ष मांट के वंशीवट में वृक्षों के कटान का मामला रखा। पेड़ों का कटान तत्काल रुकवाने के लिए कहा। उन्होंने गांव रावल मेें सड़क, कम्यूनिटी सेंटर सहित सभी विकास कार्यों को गति प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने गांव में चकबंदी के बाद पैमायश के मुद्दे पर हो रहे विवादों को निपटाने की अपील भी की। 

डांगौली मांट मार्ग, छाता-शेरगढ़, नौहझील मार्ग, सादाबाद-बलदेव रोड, रावल के सभी पांच मजरों के लिंक रोड, टैंटीगांव-खैर रोड निर्माण की पत्रावलियों की प्रगति रिपोर्ट जानी। गौरतलब है इन्हीं सड़कों को बनवाने के लिए हेमामालिनी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात कर अनुरोध किया था। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। इस अवसर पर हेमामालिनी के साथ जनार्दन शर्मा, असित शंकर, मितुल पाठक भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें