फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ब्रजभूमि आए हो, तो राधा-कृष्ण के दर्शन करके जाइए’

Mon, 07 Mar 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी के आगमन की उद्घोषणा होते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा का अधिवेशन स्थल तालियों से गूंज उठा। तालियों का शोर तब तक सुनाई देता रहा जब तक हेमा ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार नहीं कर लिया।
विज्ञापन


भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में मथुरा की सांसद हेमामालिनी भी शामिल हुईं। जैसे ही इस बात की जानकारी संचालक ने समारोह में दी। युवाओं ने दिल खोलकर तालियां बजाई। सांसद हेमामालिनी ने भी राधे-राधे के साथ ही सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

उन्होंने देश भर से आए युवाओं से कहा कि राष्ट्रीयता का संदेश देने के लिए ब्रजभूमि आए हो तो राधा-कृष्ण के दर्शन अवश्य करके लौटना।

राष्ट्रवाद और विकास का नारा बुलंद
 भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। इसमें सांसद अनुराग ठाकुर से लेकर वित्तमंत्री अरुण जेटली तक सभी ने राष्ट्रवाद का नारा बुलंद किया। निशाने पर कांग्रेस रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यहां तक कह दिया कि देश की मुख्यधारा के साथ चलने वाली कांग्रेस का ये वैचारिक खोखलापन है।
विज्ञापन


ऐसा गांधी, नेहरू और इंदिरा, राजीव के समय भी नहीं हुआ। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने भी तीखे अंदाज में कांग्रेस पर प्रहार किए और राष्ट्रवाद की बात कही। भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर तो संसद की भांति यहां भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से जेएनयू मामले पर जवाब मांगते रहे। सभी ने मोदी को विकास का महानायक पेश करते हुए कांग्रेस को लगातार घेरा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें