फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi 3.0: मोदी कैबिनेट में हेमा मालिनी को मिलेगी जगह? दमदारी के साथ मंत्री पद की रेस में 'ड्रीम गर्ल'

Fri, 07 Jun 2024 11:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Modi 3.0 Cabinet: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे घोषित होने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जानकारों की मानें तो हेमा मालिनी का नाम मंत्री पद के लिए प्रस्तावित हो सकता है।
 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा से लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हेमा मालिनी केंद्रीय मंत्रिमंडल की दौड़ में शामिल हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक मंत्रालय तय हो जाएंगे। इनमें हेमा मालिनी को भी जिम्मेदारी मिल सकती है। बृहस्पतिवार सुबह हेमामालिनी दिल्ली को रवाना हो गईं। वह दिल्ली में नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन


मथुरा सीट पर भाजपा से जीते किसी भी सांसद को अब तक केंद्रीय मंत्री की जिम्मदारी नहीं मिली है। प्रमुख धार्मिक पयर्टन स्थल होने से यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में मथुरा को केंद्र में मंत्री पद मिलता है तो यहां की केंद्र से जुड़ेे अनेक मुद्दों का प्रभावी समाधान होने की उम्मीद है। यहां हर साल करोड़ों श्रद्धालु दर्शन को आते हैं। परिवहन और ट्रांसपोर्ट सेवा में व्यापक सुधार की गुंजाइश है। ब्रॉडगेज रेल लाइन का प्रोजेक्ट अधर में लटका है। श्रद्धालुओं की संख्या के हिसाब से एयरपोर्ट की मांग उठ रही है। उद्यम के लिहाज से साड़ी कारोबार सूरत के बाद यहां सबसे बड़ा है। यहां विकास का पहिया उस रफ्तार से नहीं घूमा, जितने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें