फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमामालिनी ने दिया ब्रज कला क्षेत्र बोर्ड के गठन का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने शुक्रवार को अपने दिल्ली आवास पर ब्रज विकास के लिए पर्यटन से जुड़े केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री को ब्रज कला क्षेत्र बोर्ड के गठन का प्रस्ताव भी दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल और प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी और राजस्थान से राज्यसभा सांसद दिया सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मथुरा में पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर मंथन किया।
इस दौरान ब्रज में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पर्यटन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली परियोजनाओं पर चर्चा की। सांसद ने केंद्र और राज्य सरकार के पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्रियों को ब्रज क्षेत्र की विधाओं को संरक्षित करने के लिए ब्रज कला क्षेत्र बोर्ड के गठन का प्रस्ताव भी दिया।
विज्ञापन

सांसद हेमामालिनी ने कहा कि इस बोर्ड के गठन होने से क्षेत्रीय ब्रज भाषा, संस्कृत भाषा, ब्रज क्षेत्र की संपूर्ण कलाओं के प्रशिक्षण के साथ भारत में विद्यमान क्षेत्रीय कलाओं के प्रशिक्षण, प्रदर्शन की सुविधा होगी। जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत, भारतीय शास्त्रीय नृत्य, ब्रज क्षेत्र की चित्रकारी, नृत्य, लोक कला, फाइन आर्ट्स, भरत नाट्यम, ओडिसी, कत्थक नृत्य, भारतीय शास्त्रीय वाद्य यंत्र बांसुरी आदि शामिल हैं।
इसके लिए उन्होंने तमिलनाडु प्रांत के चेन्नई स्थित रुक्मिणी अरुंडेल का संदर्भ लिया। इसके अलावा ब्रज क्षेत्र मथुरा में शटल बस सेवा संचालन, ब्रज 84 कोस परिक्रमा, पर्यटकों के लिए आधारभूत संरचनाओं की आवश्यकता एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद के प्रस्तावों पर भी विचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें