केंद्र की मोदी सरकार की हेरिटेज सिटी योजना के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। मथुरा में प्रस्तावित साइट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए अहमदाबाद की कंपनी डीपीसी ने गुरुवार को सर्वे की शुरूआत कर दी।
हेरिटेज सिटी के लिए वृंदावन के बाद मथुरा में विकास कार्य प्रस्तावित हैं। मथुरा के लिए चयनित विकास साइट का डीपीआर अहमदाबाद की कंपनी को बनाने का जिम्मा मिला है।
इसमें विश्राम घाट, द्वारिकाधीश, शिवताल, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास विकास का खाका तैयार करना है। इनके सर्वे के लिए कंपनी प्रतिनिधियों को हेरिटेज सिटी एंकर ब्रज फाउंडेशन ने स्थलीय निरीक्षण कराया।
क्रियान्वयन समिति को भूल गए अफसर
इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर यमुना में प्रदूषण रोकने के लिए यमुना कार्य योजना क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है। इसमें नोडल अधिकारी का दायित्व एडीएम वित्त पर है। पहले क्रियान्वयन समिति की बैठक हर माह होती थी। जिले में डीएम रह चुके अनीता मेश्राम, समीर वर्मा, एनजी रविकुमार, विशाल चौहान ने इस समिति की बैठक की अध्यक्षता की है। वर्तमान लंबे समय से बैठक नहीं ली गई। बीते 10 माह से नोडल अफसर ने भी इस बैठक को बुलाना उचित नहीं समझा है।
इससे दुखद स्थिति क्या हो सकती है कि पर्याप्त क्षमता होने के बाद भी मथुरा-वृंदावन शहरी क्षेत्र का पानी एसटीपी पर न पहुंचकर यमुना में डाला जा रहा है। सभी ने आंखें बंद कर ली है।
गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, याची
इलाहाबाद हाईकोर्ट
चुनावों की व्यस्तता के कारण बैठक नहीं हो सकी है। जल्द ही यमुना कार्य योजना की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें नालों के पानी को लेकर प्रदूषण बार्ड और पालिका को निर्देशित किया जाएगा।
महेन्द्र प्रकाश, एडीएम वित्त