आखिरी राउंड तक उड़ान नहीं पड़ी कमजोर
पहले राउंड में हेमा को 16520 वोट, कांग्रेस के मुकेश धनगर को 7979 और बसपा के सुरेश सिंह को 6355 वोट मिले
35 राउंड में पूरी हुई मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ने जीत की मजबूत नींव पहले ही राउंड मतगणना में रख दी थी। उन्होंने पहले राउंड में 16520 वोट हासिल कर जीत की ओर इशारा कर दिया था। इसके बाद वह किसी भी राउंड में पीछे नहीं मुड़ीं। जबकि पहले राउंड में कांग्रेस के मुकेश धनगर को 7979 और बसपा के सुरेश सिंह को 6355 वोट प्राप्त हुए। राउंड वार मतगणना के हिसाब से परिणाम शुरुआत से हेमा मालिनी के पक्ष में एकतरफा रहा। कभी भी ऐसा मौका नहीं आया, जब उनकी स्थिति गड़बड़ हुई हो। 35 राउंड में मतगणना पूरी हुई।
सुबह सवा आठ बजे करीब ईवीएम में पड़े मतों की गणना शुरू हुई। नौ बजे के बाद जिला निर्वाचन की ओर से पहले राउंड के परिणामों का एलान किया गया था। साढ़े 16 हजार से अधिक मतों की सूचना पाते ही भाजपा के खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोग एक-दूसरे को बधाई देने लगे। हेमामालिनी भी पल-पल की खबर भाजपा नेताओं से लेती रहीं। हेमामालिनी 21वें राउंड तक की गिनती में हर राउंड में 10 हजार से अधिक मत प्राप्त करने में कामयाब रहीं।
वहीं, कांग्रेस के मुकेश धनगर 19वें और 20वें राउंड में दस हजार से अधिक मत प्राप्त करने में सफल हो सके। बसपा के सुरेश सिंह 4 वें राउंड में दस हजार से अधिक मत प्राप्त करने में सफल हो सके थे। आखिरी यानी 35वें राउंड में भी हेमा मालिनी 2281 मतों के साथ आगे रहीं। वहीं, कांग्रेस के मुकेश धनगर इस राउंड में 786 और बसपा के सुरेश सिंह 268 वोट पाने में कामयाब हुए। ऐसा कोई भी राउंड नहीं रहा, जिसमें इन तीनों प्रत्याशियों को वोट न मिले हों।
राउंडः 01
प्रत्याशी वोट मिले
हेमामालिनी 16520
मुकेश धनगर 7979
सुरेश सिंह 6355
राउंडः 02
हेमामालिनी 18424
मुकेश धनगर 5551
सुरेश सिंह 4718
राउंडः 03
हेमामालिनी 18369
मुकेश धनगर 7006
सुरेश सिंह 5045
राउंडः 04
हेमामालिनी 16765
मुकेश धनगर 5444
सुरेश सिंह 10078
राउंडः 05
हेमामालिनी 20449
मुकेश धनगर 5283
सुरेश सिंह 5091
राउंडः 06
हेमामालिनी 18912
मुकेश धनगर 5586
सुरेश सिंह 4158
राउंडः 07
हेमामालिनी 16965
मुकेश धनगर 8623
सुरेश सिंह 4740
राउंडः 08
हेमामालिनी 18330
मुकेश धनगर 6153
सुरेश सिंह 6735
राउंडः 09
हेमामालिनी 16100
मुकेश धनगर 6654
सुरेश सिंह 6693
राउंडः 10
हेमामालिनी 16711
मुकेश धनगर 3847
सुरेश सिंह 7091
राउंडः 11
हेमामालिनी 18034
मुकेश धनगर 5545
सुरेश सिंह 7546
राउंडः 12
हेमामालिनी 15175
मुकेश धनगर 8507
सुरेश सिंह 6818
राउंडः 13
हेमामालिनी 15291
मुकेश धनगर 5700
सुरेश सिंह 8975
राउंडः 14
हेमा मालिनी 17766
मुकेश धनगर 6959
सुरेश सिंह 4927
राउंडः 15
हेमामालिनी 16474
मुकेश धनगर 6641
सुरेश सिंह 5469
राउंडः 16
हेमामालिनी 17704
मुकेश धनगर 6209
सुरेश सिंह 6967
राउंडः 17
हेमामालिनी 116491
मुकेश धनगर 9303
सुरेश सिंह 7254
राउंडः 18
हेमामालिनी 16754
मुकेश धनगर 7298
सुरेश सिंह 6190
राउंडः 19
हेमामालिनी 12361
मुकेश धनगर 11006
सुरेश सिंह 5254
राउंडः 20
हेमामालिनी 14218
मुकेश धनगर 10156
सुरेश सिंह 5935
राउंडः 21
हेमामालिनी 17033
मुकेश धनगर 7121
सुरेश सिंह 5549
राउंडः 22
हेमामालिनी 15978
मुकेश धनगर 8433
सुरेश सिंह 6929
राउंडः 23
हेमामालिनी 17597
मुकेश धनगर 7033
सुरेश सिंह 4872
राउंडः 24
हेमामालिनी 15296
मुकेश धनगर 7203
सुरेश सिंह 8508
राउंडः 25
हेमामालिनी 16408
मुकेश धनगर 6325
सुरेश सिंह 5827
राउंडः 26
हेमामालिनी 16991
मुकेश धनगर 8078
सुरेश सिंह 4312
राउंडः 27
हेमामालिनी 14689
मुकेश धनगर 7078
सुरेश सिंह 4840
राउंडः 28
हेमामालिनी 14598
मुकेश धनगर 8576
सुरेश सिंह 5458
राउंडः 29
हेमामालिनी 9662
मुकेश धनगर 4336
सुरेश सिंह 4030
राउंडः 30
हेमामालिनी 8640
मुकेश धनगर 3441
सुरेश सिंह 2660
राउंडः 31
हेमामालिनी 7319
मुकेश धनगर 2336
सुरेश सिंह 2769
राउंडः 32
हेमामालिनी 7041
मुकेश धनगर 2539
सुरेश सिंह 1922
राउंडः 33
हेमामालिनी 2653
मुकेश धनगर 1773
सुरेश सिंह 2019
राउंडः 34
हेमामालिनी 3534
मुकेश धनगर 1895
सुरेश सिंह 2150
राउंडः 35
हेमामालिनी 2281
मुकेश धनगर 786
सुरेश सिंह 268