फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हेलीपोर्ट सेवा का फीता कटा, ट्रायल उड़ान में मौसम बन रहा बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगरा से मथुरा के लिए हेलीपोर्ट सेवा का बीते सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर से उद्घाटन तो कर दिया, लेकिन गोवर्धन से यह सेवा अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। गोवर्धन के पैंठा गांव में बनाए गए हेलीपैड से ट्रायल उड़ान भी नहीं हुई है। जबकि उद्घाटन के दिन बुधवार से श्रद्धालुओं को हेलिकॉप्टर से ब्रज के दर्शन व गोवर्धन परिक्रमा कराने का दावा किया गया था। बताया जा रहा है कि मौसम इसमें बाधा बन गया है। ट्रायल उड़ान न होने के कारण अभी तक किराया सूची भी जारी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन



जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि हेलिकॉप्टर की ट्रायल उड़ान कंपनी द्वारा की जानी है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया है कि ट्रायल उड़ान के बाद ही किराया सूची उड़ान के समय और खर्चे के आधार पर जारी कर पाएंगे। कोहरा होने के कारण पिछले दो दिनों से ट्रायल उड़ान नहीं हो पा रही है। हेलिकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर हुकम सिंह गुर्जर ने बताया कि 6 सीटर हेलिकॉप्टर के जरिये सूरज उगने के बाद से लेकर डूबने तक हेलिकॉप्टर से उड़ान सेवा श्रद्धालुओं को दी जाएगी।

अंधेरा होने पर सेवा बंद कर दी जाएगी। पहले चरण में आगरा से मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, नोएडा तक की उड़ान सेवा दी जाएगी। अभी किराया दर तय नहीं हुई हैं। हेलिकॉप्टर तभी उड़ान भरेगा, जब सीटों के सापेक्ष सवारी पूरी होंगी। सवारी कम होंगी तो बाकी की सीटों का किराया अन्य सवारियों में बराबर बांटने के बाद उड़ान सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें