फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद हेमामालिनी ने किया स्वच्छता का आह्वान

विज्ञापन
मथुरा। वार्ड नंबर 54 के आंबेडकर बगीची में सांसद निधि से बने बरातघर का लोकार्पण करतीं सांसद हेमा मा - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। सांसद हेमामालिनी ने शुक्रवार को बरातघर के उद्घाटन के दौरान जनता से स्वच्छता का आह्वान किया। सांसद ने कहा कि मथुरा से देश-विदेेश के करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है इसलिए यहां साफ-सफाई पर खास देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से ही स्वच्छ भारत मिशन अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

सांसद हेमामालिनी ने शुक्रवार को सांसद निधि से वार्ड 54 के गऊघाट शाहगंज दरवाजा स्थित आंबेडकर पार्क में बने बरातघर का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि आंबेडकर पार्क में महिलाओं के लिए अलग से एक हॉल और शौचालय, चाहरदीवारी तथा गेट का निर्माण भी कराया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सांसद का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदीप गोस्वामी, पार्षद मीरा मित्तल, जनार्दन शर्मा, योगेश उपाध्याय, कृष्ण मणि सूबेदार, ललित अग्रवाल दुष्यंत, राधारमण, रतन सिंह, राजू, संजय कश्यप, बांकेलाल उपाध्याय, विकास वाष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें