फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा में हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश है बंद, रूट देख लें

विज्ञापन
पदयात्रा के कोसीकलां पहुँचने पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब। 
विज्ञापन
मथुरा। बागेश्वर धाम की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के हरियाणा से कोसीकलां (मथुरा) में प्रवेश करने के साथ ही एनएच-19 पर भारी वाहनों की आवाजाही 16 नवंबर तक बंद कर दी गई है। ऐसे में हाईवे से मथुरा की ओर जाने से बचें। वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा है। इस कारण रिफाइनरी के पास जाम भी लग रहा है।
विज्ञापन

ग्वालियर/ कानपुर/ आगरा की ओर से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन रैपुरा जाट अंडरपास से यू टर्न लेकर वापस आगरा सीमा से होते हुए यमुना एक्सप्रेस- वे से जाएंगे। आगरा की ओर से आने वाले सभी वाहन, जो दिल्ली जाने चाहते हैं, वह बाद गांव (रिफाइनरी) अडंरपास से मथुरा -बरेली हाईवे से निकाले जाएंगे। हाथरस एवं अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन राया कट यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए गुजरेंगे। लखनऊ, यमुना एक्सप्रेस-वे से नौहझील, बाजना, शेरगढ़, कोसी के रास्ते दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन नौहझील, पटेल चौक, कोसी तिराहा व छाता की ओर बंद रहेंगे।
नोएडा एक्सप्रेस-वे से होकर आने वाले वाहन मथुरा में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इसी तरह भरतपुर कट से दिल्ली जाने वाले वाहन जाजम पट्टी से ओल होकर फरह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। मथुरा शहर के अन्य स्थानों से आने वाले भारी/कामर्शियल वाहन जयगुरुदेव अंडरपास व मंडी चौराहा से एनएच-19 आगरा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। दिल्ली, पलवल, फरीदाबाद की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन एचएन-19 पर मथुरा की ओर पूर्णत: बंद रहेंगे। अन्य जिलों से आने वाले वाहनों को बरेली हाईवे, यमुना एक्सप्रेस-वे से डायवर्ट किया जा रहा है।

गन्ना कोल्हू की खबर से संबंधित। संदीप तोमर

गन्ना कोल्हू की खबर से संबंधित। संदीप तोमर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें