फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Price: सोने की कीमतों में भारी उछाल, इसलिए ग्राहकों की बदली पसंद...खरीद रहे भारी दिखने वाले हल्के आभूषण

Wed, 19 Feb 2025 01:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सोने-चांदी के भाव को देखें तो 10 दिन में रिकोर्डतोड़ वृद्धि दर्ज की गई है। ऐसे में ग्राहक सोने के आभूषण खरीदने के लिए पहुंच तो रहे हैं, लेकिन वे अब हल्के जेवर ही पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
ज्वेलर्स की दुकान पर खरीदारी करते लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने-चांदी की कीमतों में पिछले 10 दिन में भारी उछाल आया है। दाम बढ़ने के बाद ग्राहक दिखने में भारी और वजन में हल्के गहने पसंद कर रहे हैं। सोने में सबसे अधिक मांग 20 कैरेट की है। सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम लगभग 87500 रुपये है। 10 दिन पहले यही दाम 78,500 था। इसी तरह चांदी लगभग 97,500 रुपये प्रति किलो हो गई है। जबकि 10 रोज पहले यही कीमत 90 हजार रुपये थी। शादी-विवाह के सीजन में सोने-चांदी के दाम बढ़ने पर ग्राहक अपनी पसंद में परिवर्तन करने लगे हैं। वे भारी की जगह हल्की ज्वेलरी को पसंद कर रहे हैं। वहीं भारी ज्वेलरी की कीमत में डायमंड ज्वेलरी मिल रही है।
विज्ञापन


22 कैरेट की डिमांड घटी
सराफा कारोबारी अक्षय गर्ग ने बताया कि बाजार में 22 कैरेट की मांग घटी है। वहीं सबसे ज्यादा डिमांड 20 कैरेट के आभूषणों की है। 18 कैरेट में बने आभूषण में लालपन की शिकायत के कारण ग्राहक 20 कैरेट के आभूषणों की मांग कर रहे हैं। सराफा कारोबारी देवाशीष अग्रवाल ने बताया कि सोने-चांदी के दाम तेजी से बढ़ने से ग्राहक पुराने के बदले नए आभूषण खरीद रहे हैं। 16 कैरेट में हीरे की मांग भी बाजार में अच्छी है।

जून तक विवाह के 49 शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य शरद चतुर्वेदी ने बताया कि फरवरी से जून तक विवाह के 49 शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी में 19, 21, 23 और 25 को मुहूर्त हैं। मार्च में दो, छह, सात, 12 और 13 शुभ मुहूर्त हैं। अप्रैल में 14, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 25, 29,30 विवाह की शुभ तिथियां हैं। मई में एक, पांच, छह, आठ, दस, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27, 28 और जून में दो, चार, पांच, सात और आठ तिथि शादी के लिए खास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें