फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गर्मी ने किया बीमार...अस्पताल में बेड हुए फुल, तीन शिफ्ट में लगाई डाॅक्टरों की ड्यूटी

Sat, 07 Jun 2025 10:08 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

चिकित्सकों ने बताया कि इस समय गर्मी में लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा पानी कम पीने से पेट में दर्द और उल्टी के मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरीज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में भीषण गर्मी लोगों को बीमारी कर रही है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे सभी वार्डों में बेड फुल हो गए हैं। शनिवार को अस्पताल में 350 से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिले इसे लिए सभी चिकित्सकों के साथ स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस समय गर्मी में लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा पानी कम पीने से पेट में दर्द और उल्टी के मरीज आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तीन शिफ्टों में डॉक्टरों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है। चिकित्सक डॉ. अमन अग्रवाल ने बताया कि इस समय मौसम के बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया है। इसके साथ ही लोगों को दोपहर में कम बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। 
विज्ञापन


उधर, तीन दिन पहले दो दिवसीय दौरे पर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नौहझील और गोवर्धन सीएचसी का निरीक्षण कर मरीजों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए थे इसके बाद अस्पताल में व्यवस्थाएं अब दुरुस्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें