फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ईदगाह पक्ष की एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह से संबंधित वादों की सुनवाई के लिए कोर्ट तय करने संबंधी एसएलपी और हाईकोर्ट द्वारा एडवोकेट कमीशन के आदेश पर स्टे की मांग को लेकर ईदगाह पक्ष की एसएलपी पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई टल गई। कोर्ट ने अभी अगली तिथि भी निर्धारित नहीं की है।
विज्ञापन



श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष व अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ईदगाह पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पूर्व में दाखिल विशेष याचिका में मांग है कि जन्मभूमि से जुड़े सभी केसों की सुनवाई जिला न्यायालय में हो। वहीं हाईकोर्ट ने इन सभी प्रकरणों को खुद ही सुनने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के इसी आदेश के खिलाफ ईदगाह पक्ष सुप्रीम कोर्ट गया है।

इसके अलावा 16 दिसंबर को ईदगाह पक्ष सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के एडवोकेट कमीशन के आदेश पर रोक की मांग को लेकर पहुंचा था। दोनों एसएलपी पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने नौ जनवरी की तिथि सुनवाई को नियत की थी। मगर, मंगलवार सुनवाई टल गई। कोर्ट ने अभी अगली तिथि भी निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण में 11 जनवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई की तिथि नियत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें