फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में आज सुनवाई, संशोधन अर्जी पर फैसला आने की संभावना

Wed, 19 Mar 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद मामले में संशोधन अर्जी पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। इस अर्जी पर आज फैसला आने की संभावना है। 
 
विज्ञापन
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद मामले की बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान संशोधन अर्जी पर फैसला आने की संभवना है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष व केस के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में 15 वाद लंबित हैं। 5 मार्च को सुनवाई के दौरान दो याचिकाओं में पक्षकार अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने केंद्र सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को भी मुकदमे में पक्षकार बनाने की मांग की है। हालांकि, हिंदू और मुस्लिम पक्षकारों ने इस मांग का विरोध किया है। कोर्ट ने संशोधन अर्जी पर फिलहाल फैसला सुरक्षित रख लिया है। बुधवार को सुनवाई के दौरान फैसला सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें