फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 10 हजार रुपये का मानदेय लेने के लिए दो हजार की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा स्वास्थ्य कर्मी

Thu, 19 Mar 2026 12:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एंटी करप्शन टीम ने चौमुंहा स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी आशा कार्यकर्ता से बकाया मानदेय जारी करने के बदले पैसे मांग रहा था।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुंहा के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अमित कुमार वर्मा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी एक आशा बहू से उसका बकाया मानदेय जारी करने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


छाता क्षेत्र के ग्राम तरौली निवासी आशा कार्यकर्ता सुनीता पत्नी मुकेश का काफी समय से मानदेय बकाया था। आरोप है कि वृंदावन निवासी बीसीपीएम अमित कुमार वर्मा इस मानदेय को खाते में भेजने के बदले लगातार रुपयों का दबाव बना रहा था। परेशान होकर सुनीता ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) से की।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। बुधवार को जैसे ही सुनीता ने अस्पताल परिसर में आरोपी को रिश्वत की धनराशि सौंपी, एंटी करप्शन टीम ने अस्पताल के पिछले दरवाजे से दाखिल होकर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से केमिकल लगे नोट बरामद किए गए, जो टीम ने साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिए हैं। बीसीपीएम की गिरफ्तारी की खबर स्वास्थ्य केंद्र में फैल गई। कार्रवाई होते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी को छाता थाने ले गई, जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें