फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गेस्ट हाउस के बाथरूम में स्वास्थ्य अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- 3 महिला मित्रों समेत छह लोगों के साथ 23 दिसंबर को वृंदावन आईं थीं
विज्ञापन

- पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर बहन को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी

वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित एक गेस्टहाउस के बाथरूम में मंगलवार सुबह ए्रक युवती की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। युवती मध्यप्रदेश के सिवनी में स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ के पद पर कार्यरत थीं। वह अपने तीन महिला मित्रों समेत छह लोगों के साथ वृंदावन घूमने आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद युवती की बहन को सौंप दिया है।
मध्यप्रदेश के जिला जबलपुर के सिवनी पलहरी निवासी 28 वर्षीय अनामिका राय पुत्री राजेंद्र राय अपनी तीन महिला मित्रों किरण, तारिका, अंजू और मामा के लड़के आकाश राय व शिवम और हितांश शर्मा के साथ 23 दिसंबर को वृंदावन आई थी। ये सभी परिक्रमा मार्ग स्थित शांति सदन गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे अनामिका राय नहाने के लिए बाथरूम में गई। काफी देर तक वह बाहर नही निकली तो साथियों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर धक्का मारकर दरवाजा खोला। अंदर अनामिका अचेतावस्था में पड़ी थी। अनामिका के साथी उसे ब्रज हैल्थ केयर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरु की। पुलिस ने बताया कि युवती अपने साथियों के साथ चार दिन से गेस्टहाउस में दो कमरे लेकर ठहरी हुईं थीं। बुधवार को इन्हें जाना था, इससे पहले ही यह घटना हो गई। मृतका मध्य प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। केशवधाम पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार ने मृतका की दिल्ली में रह रही बहन सोनम को शव सौंप दिया है। क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने बताया कि युवती के पारिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत प्रेमानंद के दर्शन करने गई थी
अनामिका राय अपने मित्रों के साथ मंगलवार तड़के संत प्रेमानंद के दर्शन करने गईं थीं। वहां से आने के बाद वह सभी नहाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान अनामिका बाथरूम में गई, जबकि उसकी तीन महिला मित्र एक कमरे में और अन्य दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें