फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से पांच की मौत, 474 नए पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें मांट के बिजौली के पूर्व प्रधान भी शामिल हैं। वहीं सीएचसी मांट क्षेत्र में 20 लोगों की शनिवार को कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पिछले कई दिनों से बीमार थे, उनकी एन्टीजन जांच में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी पुन: कोरोना जांच की गई पर कोरोना की रिपोर्ट आने से पहले शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इधर केडी मेडिकल कालेज में दो संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि केएम मेडिकल कालेज में भी दो लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।
इधर जनपद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार शहर के साथ ग्रामीण अंचल की ओर बढ़ रही है। जनपद में कोरोना संक्रमण के 474 मामले सामने आए हैं। इनमें मथुरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमण के 167 मामले सामने आए हैं, जबकि बलदेव व उससे लगे गावों में 37, चौमुंहा के गांव अकबरपुर, आझई, सैनवा, कौंकेरा, नौगांव, पिल्होरा, जैंत, पसोली, सेही में 31 संक्रमण के मामले मिले है। वृंदावन और समीपवर्ती ग्रामीण अंचल में 36, छाता के गांव खानपुर, तरोली, रनवारी, बहरावली, फालैन, में 26 मामले मिले है, वही शेरगढ़, फरह, मर्गोरा, रसूलपुर, राधाकुंड, मांट, बरसाना, टाउनशिप, गोकुल, नंदगांव, कोसीकला, नौहझील, राया में भी मामला सामने आए हैं।
विज्ञापन

15558 संक्रमित हुए डिस्चार्ज
मथुरा। संक्रमण से सही होने वाले लोगों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि मथुरा जनपद में कोविड-19 के कुल 18892 में से 15558 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 310 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं तथा वर्तमान में कुल 3098 सक्रिय केस हैं। उन्होंने बताया कि 468 नए कोरोना पॉजिटिव लोग निकले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों के कोविड-19 के केसों में कमी आई है। कहा कि इसी प्रकार से स्वास्थ्य विभाग अधिकारी तथा जिला प्रशासन एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के सहयोग से कोरोना को हराने में कामयाबी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें