फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम में 600 विधवाओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण

Mon, 30 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हेल्‍थ
विज्ञापन
वृंदावन में वास कर रही विधवा माताओं में करीब 25 फीसदी महिलाओं की हड्डियां खोखली हैं। 10 प्रतिशत महिलाएं डायबिटीज और 60 प्रतिशत एनिमिक हैं। 60 फीसदी महिलाओं को पेट से संबंधित समस्या मिलीं।
विज्ञापन


इसका खुलासा फोग्सी फेडरेशन ऑफ  ओब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी ऑफ  इंडिया और क्लब 35 प्लस द्वारा सोमवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भजनाश्रम में लगाए गए हेल्थ शिविर में सामने आया। 

इंडियन मीनोपॉज सोसायटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा ने रेनबो हास्पिटल की 20 डॉक्टरों व टेक्नीशियन की टीम के साथ भजनाश्रम की करीब 600 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर की जांचके साथ ही काउंसलिंग की गई। डायबिटीज, कमजोर हड्डियां, कब्ज की समस्या के अलावा 98 महिलाओं में ब्लड प्रेशर की शिकायत मिली।
विज्ञापन


डा. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि 40 के बाद की उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस के कारण चार में एक महिला की मौत होती है। डा. जयदीप ने एनीमिक और ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रसित महिलाओं को हड्डियों को मजबूत और रक्त को बढ़ाने वाले खानपान की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से हर दो माह बाद इन महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल का जिम्मा लिया है। आशू मित्तल, सुधा कपूर, अंशा वासन, निक्की चोपड़ा, मीनाक्षी मोहन, रेनू भगत, मोनिका गोयल, आशू जैन, रेनू अग्रवाल, कांता माहेश्वरी, मीनाक्षी मित्तल, डा, जयदीप मल्होत्रा, डा. मनप्रीत, डा, मीनू के साथ पीसी द्विवेदी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें