फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिसकर्मी की पत्नी हुई लापता, बच्चों को छोड़ने गई थी स्कूल...फिर नहीं लौटी

Fri, 08 Mar 2024 01:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला, मथुरा

सार

ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल की पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए गई थी। उसके बाद वो लौटकर घर नहीं आई। पीड़ित  ने काफी तलाश की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। 
 
विज्ञापन
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा शहर के दो अलग-अलग क्षेत्रों से दो महिलाएं पिछले दो दिन में लापता होने का मामला सामने आया है। इनमें एक महिला फिरोजाबाद में तैनात हेड कांस्टेबल की पत्नी और दूसरी ब्यूटीशियन है। हेड कांस्टेबल ने सदर बाजार थाने और ब्यूटीशियन के संबंध में उसके पति ने कोतवाली शहर में गुमशुदगी तहरीर दी है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद में ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल मूलरूप से अलीगढ़ के खैर के वाजिदपुर गांव के रहने वाले हैं। तीन माह पहले उनका तबादला मथुरा से फिरोजाबाद हुआ। हेड कांस्टेबल के अनुसार उनकी 34 वर्षीय पत्नी मंगलवार को बच्चों को स्कूल छोड़ने औरंगाबाद इलाके में गई थी। वापस घर नहीं लौटी।

काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा है। इधर, जमुनापार इलाके के प्रॉपर्टी ब्रोकर ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय पत्नी शहर के चौक बाजार के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। चार मार्च को वह पार्लर से वापस नहीं लौटी। सपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार के अनुसार दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें