मथुरा। पीएम नरेन्द्र मोदी के बुद्िध -शुद्िध के लिए हवन करते समता फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को रोक?
- फोटो : MATHURA
मथुरा। नागरिकता कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह की बुद्धि शुद्धि के लिए किया जा रहे हवन को बुधवार को पुलिस ने रुकवा दिया। हवन कर रहे लोगों को मौके से हटा दिया।
कृष्णा नगर क्षेत्र में बिजलीघर के बाहर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अखिल भारतीय समता फाउंडेशन द्वारा विरोध स्वरूप हवन यज्ञ किया जा रहा था। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह की बुद्धि शुद्धि के लिए प्रार्थना की जा रही थी।
हवन करते हुए लोगों को बुधवार को पुलिस ने हटा दिया। हवन करने वालों में संस्था के अध्यक्ष लुकेश राही, पं. विक्रम बौद्ध, नीटू रामबाबू, चौकीदार मुन्नालाल, राजीव, रज्जो कुरैशी साबिर खान, पं. गोपाल शर्मा, लक्ष्मीनारायन प्रधान, दिनेश मिस्त्री, धनीराम बाबा मौजूद थे।