फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के खात्मे को संघ कार्यालय पर हवन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। विश्वकल्याण के लिए और भारत में फैली कोरोना महामारी को शीघ्र समाप्त करने को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा विभाग कार्यालय में 22 अप्रैल से स्वयंसेवक निरंतर हवन कर रहे हैं।
विज्ञापन

हवन का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की धर्म जागरण गतिविधि के तत्वावधान में कराया जा रहा है। संघ के विभाग प्रचारक गोविंद ने बताया कि हवन हमारे यहां की प्राचीन परंपरा है। पूर्व काल से ही हमारे ऋषि-मुनि समाज सुधार के लिए हवन करते आए हैं। हवन पूर्णत: वैज्ञानिक क्रिया है। यज्ञ में जब जड़ी बूटी (हवन सामग्री) जलती है तो फार्मल्डीहाइड गैस बनती है। इससे विभिन्न प्रकार के रोग समाप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि देशी गाय के घी के जलने पर ऑक्सीजन का स्तर भी अच्छा रहता है। विभाग प्रचारक ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा संघ की धर्म जागरण गतिविधि की ओर से स्वयंसेवकों ने 51 स्थानों पर सामग्री, समिधा पहुंचाकर एक मई से यज्ञ प्रारंभ कराया है।
विज्ञापन

0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें