फरह। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले में प्रदर्शनी स्थल पर वोकल फॉर लोकल अभियान को धार देते हुए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत स्टॉल पर सजे विभिन्न जनपदों के उत्पाद दर्शकों को खूब भा रहे हैं।
प्रदर्शनी में हाथरस की हींग व रेडीमेड कपड़े, फिरोजाबाद का ग्लास वेयर, बागपत के होम फर्निशिंग कपड़े, आगरा का पेठा, स्टोन मार्बल हैंडीक्राफ्ट और लैदर क्राफ्ट्स जूते, मुरादाबाद का मैटल क्राफ्ट देख लोग बरबस ही खिंचे चले आ रहे हैं। वहीं वाराणसी की सिल्क की साड़ी, शाहजहांपुर की जारी जरदोजी, मथुरा की ठाकुरजी की पोशाक, गोबर के दीपक, धूपबत्ती, अगरबत्ती, मुजफ्फरनगर का गुड़ कानपुर के चर्म उत्पाद, मैनपुरी का तारकशी वर्क, मेरठ के खादी के वस्त्र, इटावा की ज्वैलरी, बुलंदशहर का पॉटरी प्रोडक्ट लोगों को आकर्षित कर रहा है। किसान प्रदर्शनी में सरकारी विभागों की प्रदर्शनी में योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रचार-प्रसार के पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं। संवाद