फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन का आगाज आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्री राधा सनेह बिहारी मंदिर में रविवार से शास्त्रीय संगीत की त्रिवेणी बहेगी। दो दिवसीय अखिल भारतीय स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन में देशभर से आए शास्त्रीय कलाकार स्वामी हरिदास जी को भावांजलि देंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय स्वामी हरिदास संगीत सांस्कृतिक सम्मेलन समिति के अध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ रविवार को कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकारों को बुलाया गया है।
पहले दिन कोलकाता की कथक नृत्यांगना सुलगना बनर्जी, बनारस के सितार वादक विशाल मिश्रा, दिल्ली की शास्त्रीय गायिका डॉ. कुसुम भट्ट, कोलकाता की भरतनाट्यम नृत्यांगना शिल्पी बरूरी व दिल्ली के तबला वादक आशुतोष वर्मा प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

नौ सितंबर को दिल्ली की कलाकार शैफाली गोयल कथक, विधि शर्मा शास्त्रीय गायन, कोलकाता की नंदिनी चौधरी ओडिसी नृत्य पेश करेंगी। अजय प्रसन्ना व नीरज सक्सेना वंशी की जुगलबंदी दिखाएंगे। समारोह के अंतर्गत ख्याति प्राप्त कलाकारों को स्वामी हरिदास कला रत्न सम्मान समारोह से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें