फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमानजी के आदर्शों पर चलकर कल्याण संभव

Mon, 10 Apr 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
हनुमान
विज्ञापन

विज्ञापन
हनुमत रामायण समिति की ओर से वंशीवट स्थित ओम नम: शिवाय आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय हनुमंत जयंती के उपलक्ष्य में विद्वत संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें स्वामी गोविंदानंद तीर्थ ने कहा कि हनुमानजी के चरित्र से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलकर हम राष्ट्र और समाज का कल्याण कर सकते हैं।

महंत हरिबोल बाबा ने कहा कि हनुमानजी जैसा परम भक्त इस पृथ्वी पर न कोई दूसरा हुआ और न कभी होगा। राजाराम मिश्र, पं. बिहारी लाल वशिष्ठ ने भी विचार व्यक्त किए। डा. गिर्राज प्रसाद शास्त्री, संत रामदास, महंत फूलडोल दास, रामगोपाल सरस्वती, भक्तमाल दास, गोपाल कृष्ण शास्त्री, महंत सुतीक्ष्णदास, डा. गोपाल प्रसाद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हनुमान जयंती पर आज होंगे धार्मिक अनुष्ठान
श्रीराम भक्त हनुमानजी का जयंती महोत्सव धर्मनगरी में 11 अप्रैल को मनाने के लिए भक्तों ने सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 11 अप्रैल को नगर के सुप्रसिद्ध प्राचीन सिंहपौर हनुमान मंदिर, लुटेरिया हनुमान मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, हनुमान टेकरी, मलूक पीठ, बाबा नींव करोरी आश्रम, बड़ा हनुमान मंदिर, आदि पर जयंती महोत्सव मनाया जायेगा।

हनुमान जयंती की तैयारियां पूरी, शोभायात्रा आज
हनुमान जयंती के मौके पर 11 अप्रैल को बालाजी मंदिर की ओर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए कार्यकारिणी का गठन कर तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर के महंत कृष्णमुरारी भारद्वाज ने बताया कि मंदिर पर मंगलवार को अखंड महायज्ञ के बाद भंडारे प्रसाद वितरण, भजन-कीर्तन किए जाएंगे। शाम को फूलबंगला और छप्पन भोग, बालाजी महाराज का डोला अनेक झांकियों सहित निकाला जाएगा।
विज्ञापन


महावीर बगीची की ओर से शाम चार बजे हनुमानजी का डोला निकाला जाएगा। शेरगढ़ तिराहे पर बडे़ हनुमान मंदिर पर हवन यज्ञ होगा। शाम को मंदिर पर झांकी सजाई जाएगी। यह जानकारी महंत नारायण दास पुजारी ने दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें