फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नवादा की बगीची में काट डाले आधा दर्जन हरे पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के हाईवे स्थित नवादा गांव की बगीची में बुधवार को आधा दर्जन हरे पेड़ काट डाले गए। इसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम से पहले ही आरोपी भाग निकले। वन टीम ने पेड़ों की लकड़ी कब्जे में कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव नवादा में बगीची नामक बाउंड्रीवाल के अंदर कुछ लोगों द्वारा जेसीबी से करीब आधा दर्जन हरे पेड़ काट डाले हैं। इसका वीडियो वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंच गए। अधिकारियों ने वन दरोगा पदम सिंह राजू के नेतृत्व में टीम बनाकर मौके पर भेजी। टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। टीम को मौके पर नीम व बबूल पांच पेड़ व कई झाड़ियां कटी मिली हैं।
-
नवादा में पेड़ कटान की सूचना पर टीम भेजी गई। मौके पर कटे हुए पांच हरे पेड़ और कई झाड़ियां बरामद की हैं। उनका मापन और गिनती कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। -अतुल कुमार तिवारी, वन रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें