फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: समरसता का संदेश लेकर मथुरा पहुंची गुरु रविदास जयंती कलश यात्रा

विज्ञापन
कलश यात्रा का स्वागत करते विधायक श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल व अन्य । 
विज्ञापन
मथुरा। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर में बनारस से प्रारंभ हुई कलश यात्रा मथुरा पहुंची। भाजपा विधायक, महापौर और पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया ।
विज्ञापन

कलश यात्रा जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 18 मंडलों में पहुंचेगी।इस दौरान सामाजिक समरसता के संदेश पर आधारित सत्संग, भजन-कीर्तन एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।गोवर्धन चौराहे पर महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, विधायक पं. श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल तथा एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने स्वागत किया। कलश यात्रा का उद्देश्य संत रविदास के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि संत रविदास का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, सुरेश, अजय, मनीष ओझा व महानगर कमेटी में ललित गौतम, दीपक गोला, अंकुर गुर्जर, महानगर उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह प्रधान, मलय राठौर, ब्रजेश अहेरिया और श्याम शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें