फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारदाना और मजदूर तैयार, एमएसपी पर होगी गेहूं खरीद

विज्ञापन
मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर जानकारी करने पहुंचे किसान व बैठे मजदूर। 
विज्ञापन
मथुरा। जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। 30 मार्च से शुरू हुए क्रय केंद्रों पर शुरुआत में व्यवस्थाएं सुस्त थीं लेकिन तीसरे दिन केंद्रों की तस्वीर बदली हुई दिखाई दी। अधिकांश केंद्रों पर न केवल मजदूर और बारदाना पहुंच चुका है बल्कि नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और सफाई उपकरण भी उपलब्ध हैं। किसानों के बैठने और पेयजल की व्यवस्था भी है।
विज्ञापन


पहले दिन कई केंद्रों पर बोरों के अभाव की शिकायतें मिलीं थीं, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए दुरुस्त कराया है। अभी बड़े पैमाने पर तौल शुरू नहीं हुई है, लेकिन किसान गेहूं बिक्री से पहले पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। इस बार सरकार ने 2026-27 सत्र के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है जबकि बाजार में गेहूं का मूल्य इससे कम मिल रहा है। 15 जून तक सरकार गेहूं खरीद करेगी।

मंडी स्थित खाद्य विभाग के राजकीय गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी अजय पवार ने बताया कि केंद्र पर बारदाना उपलब्ध है। जल्द गेहूं की तौल शुरू हो जाएगी। बलदेव से आए किसान कालीचरण ने बताया कि अभी क्रय केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हुई थी, जिस वजह से कुछ गेहूं मंडी में बेच दिया था। सौंसा गोवर्धन से आए किसान रामकुमार ने बताया कि गेहूं कट चुके हैं। केंद्र पर रजिस्ट्रेशन की जानकारी करने आए हैं जल्द गेहूं बेचने लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें