फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: रेल यात्री ने बैग में छिपा रखी थी ऐसी चीज...स्कैनिंग मशीन ने पकड़ी; देखकर उड़े पुलिस के होश

Sat, 09 Mar 2024 10:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रेल यात्री ने बैग में ऐसी चीज छिपा रखी थी,  जिसे देख पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
 
विज्ञापन
बरामद तमंचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में नौकरी की तलाश में तमंचा लेकर पलवल जा रहा युवक चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। स्कैनिंग मशीन की मदद जीआरपी ने युवक के बैग से तमंचा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी अजय पुत्र राजकुमार निवासी भिलोखरी थाना हाथरस निजी कंपनी में नौकरी के लिए पलवल जा रहा था। उसने बैग में तमंचा छिपाकर रखा था। ट्रेन पकड़कर पलवल जाने की फिराक में था। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर जीआरपी टीम ने आरोपी का बैग स्कैनिंग मशीन पर स्कैन करवाया।

स्कैनिंग मशीन की स्क्रीन पर पुलिस टीम को बैग के अंदर तमंचा रखा नजर आया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। बैग से तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि गांव में उसकी रंजिश चल रही है। इसलिए वह हर समय तमंचा अपने साथ रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें