जीएलए विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक संकाय में ‘इंडस्ट्री इंटीग्रेशन’ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को इंडस्ट्री ऑटोमेशन तकनीक के उपयोग और उत्पादन के विभिन्न चरणों की जानकारी दी।
‘इंडस्ट्री इंटीग्रेशन’ विषय पर आरबीएम कैड फरीदाबाद के सीईओ रवि मखीजा ने बताया कि किस प्रकार इंडस्ट्री ऑटोमेशन तकनीक का उपयोग उत्पादन के विभिन्न चरणों को जोड़ने और तीव्रता लाने में किया जा रहा है। उन्होंने आधुनिक तकनीक और उद्योग जगत में रोजगार पाने के लिए आवश्यक स्किल्स से अपडेट रहने की बात पर जोर दिया।
संकाय के प्रशासनिक प्रधानाचार्य दिवाकर भारद्वाज और शैक्षिक प्रधानाचार्य विकास शर्मा ने रवि मखीजा को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर बताया कि सामान्यत: पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों को इंडस्ट्री के लोगों द्वारा अतिथि व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया जाता है, जहां अपना पाठ्यक्रम पूरा करने के उपरांत छात्रों को रोजगार के लिए जाना होगा।
ऐसे व्याख्यान छात्रों को उद्योग जगत के आवश्यकताओं से रूबरू कराते हैं और वे इसी के अनुरूप अपने आपको ढालते हैं। इस मौके पर लखन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, समीर विश्वकर्मा, अंकुर, शिवानी, पंकज, संजय अग्रवाल, प्रवेश तिवारी सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।