फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में गार्डों ने महिला श्रद्धालुओं को पीटा

Tue, 05 Sep 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
व़ृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर सोमवार को महिला गार्डों ने ठाकुरजी के दर्शन करने आईं तीन महिला श्रद्धालुओं को पीटा, उनके बाल खींचे और कंधे पर काट लिया। घायल महिला श्रद्धालुओं ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला रफादफा हो गया।
विज्ञापन



श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले तीन सगी बहनें मुंबई के अंधेरी क्षेत्र निवासी संजू, दिल्ली निवासी पूनम तिवारी और गुरुग्राम की रहने वाली रीना भारद्वाज बांकेबिहारी के दर्शन करने आईं। वह जगमोहन से दर्शन कर रही थीं। तभी वहां तैनात महिला गार्ड पूनम शर्मा ने उन्हें जगमोहन से धक्का देते हुए आगे बढ़ने को कहा। इस पर महिलाओं ने उनसे कुछ पल ठहरने के लिए कहा। इसी बात को लेकर महिला श्रद्धालु और सुरक्षा गार्ड के बीच झ़गड़ा हो गया।

यह देख महिला गार्ड के समर्थन में दो और गार्ड वहां पहुंच गईं। इन्होंने तीनों श्रद्धालु महिलाओं के बाल खींचे और पिटाई कर दी। एक महिला गार्ड ने पूनम तिवारी के कंधे पर काट लिया। इस विवाद से मंदिर के चौक में हलचल मच गई। घायलावस्था में तीनों महिलाएं बांकेबिहारी पुलिस चौकी शिकायत करने पहुंची। चौकी प्रभारी राजकुमार ने उन्हें कोतवाली का रास्ता दिखा दिया। चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि श्रद्धालु महिलाएं शिकायत करने आई थी, जिन्हें कोतवाली भेज दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें