फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मूल गर्भगृह पर ही बने भव्य मंदिर', श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर महेंद्र प्रताप सिंह का बड़ा बयान

Thu, 19 Feb 2026 11:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधाकृष्ण कृपा धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए मठ-मंदिर, गौ, गंगा और संत समाज का सशक्त होना आवश्यक है।
विज्ञापन
महेंद्र प्रताप सिंह एडवकोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मभूमि मंदिर को तोड़कर बनाई गई मस्जिद को हटाकर वहां पुनः मंदिर निर्माण कराने की कानूनी लड़ाई से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जन समर्थन जुटाने को संघर्ष कर रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस देश की तकदीर और तस्वीर बदलनी चाहिए। यह तभी संभव है, जब हमारे मठ, मंदिर, गाय, गौरी, गंगा एवं साधु संत मजबूत होंगें। मांग सिर्फ इतनी है कि भगवान श्रीकृष्ण जन्म भूमि के असली गर्भगृह स्थल पर भव्य मंदिर का निर्माण होना। यह बात उन्होंने बुधवार को परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधाकृष्ण कृपा धाम में हुए धार्मिक कार्यक्रम में व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि पुरातत्व विभाग से सर्वे कराया जाए तो वहां मंदिर होने के साक्ष्य मिलेंगे। विदेशी यात्रियों और लेखकों ने भी अपने ग्रंथों में मंदिर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन साक्ष्यों के आधार पर 23 दिसंबर 2020 को न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया, यहीं से कानूनी संघर्ष शुरू हुआ जो अब जन आंदोलन का रूप ले रहा है। इस अवसर पर चिंतामणि कुंज के महामंडलेश्वर डॉक्टर आदित्यानंद महाराज, संत श्यामानंद महाराज, राधामोहन दास महाराज, ठाकुर अशोक प्रताप सिंह, रामू, अजय फौजी, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें