फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमेश्वर के पुत्र थे यीशु मसीह : पंकज आई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ईसाई समाज के प्रमुख त्योहारों में से एक गुड फ्राइडे पर लोगों ने घरों में ही प्रार्थना सभा कर यीशु मसीह के बलिदान को याद किया। लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए गिरजाघरों और तमाम पूजा स्थलों पर सामूहिक रूप से प्रार्थना सभाओं का आयोजन नहीं हुआ। सेंट्रल मेथाडिस्ट चर्च में ऑनलाइन विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के पास्टर रेव्ह पंकज आई सिंह ने गुड फ्राइडे का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यीशु मसीह परमेश्वर के पुत्र थे। आज के दिन ही उन्हें क्रॉस पर लटकाया गया था। उस समय प्रभु यीशु मसीह ने कैसा महसूस किया होगा जब उनको सूली पर लटकाया गया था। उनकी संवेदनाओं को व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव मनीष दयाल ने कहा कि गुड फ्राइडे एक ऐसा दिन है जब ईसा मसीह ने लोगों के लिए बलिदान देकर नि:स्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि इस दिन लोगों में प्रेम और विश्वास जगाने वाले प्रभु यीशु को याद किया जाता है और उनके उपदेशों को सुनाया जाता है। पास्टर रेव्ह पंकज सिंह, पास्टर रेव्ह देवेंद्र सिंह, पास्टर रेव्ह जे. ग्रीन ने यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रार्थना सभा को आनलाइन प्रसारण में हिमांशु सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें