फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन और गोवर्धन में आज से चलेंगी गोल्फ कार्ट, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन और वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को अब गोल्फ कार्ट में सफर की सुविधा मिल गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर तीन पर दोनों स्थानों के लिए गोल्फ कार्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वृंदावन और गोवर्धन के लिए फिलहाल 30 गोल्फ कार्ट आईं हैं, जिनका किराया और रूट तय कर दिया है। उद्घाटन के बाद सीएम योगी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के साथ गोल्फ कार्ट में बैठकर जन्मस्थान में दर्शन करने गए।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगला चंद्रभान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह में हिस्सा लेने के बाद मथुरा पहुंचे। रामलीला मैदान में हेलीकाॅप्टर से उतरने के बाद सड़क मार्ग से जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की योजना के तहत गोवर्धन और वृंदावन में संचालित होने जा रही गोल्फ कार्ट का लोकार्पण किया। दस कार्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद उन्होंने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण के साथ गोल्फ कार्ट में बैठकर गेट नंबर तीन से जन्मस्थान परिसर का सफर तय किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, महामंत्री राजू यादव व संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री को देखने पहुंची भीड़
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। खासकर महिलाएं कतार लगाए मुख्यमंत्री के आगमन से जुड़े रास्तों में खड़ी रहीं। गोविंदनगर द्वार से लेकर गेट नंबर तीन तक बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन के बाद हाथ सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
विज्ञापन



वृंदावन में रूट और किराया
रूट दूरी किराया

1. दारुक पार्किंग से प्रेम मंदिर-इस्कॉन मंदिर-विद्यापीठ चौराहे तक 3.8 किमी 40 रुपये प्रति व्यक्ति
2. रुक्मिणी विहार स्थित मल्टीलेवल पार्किंग से प्रेम मंदिर-इस्कॉन मंदिर-विद्यापीठ चौराहे तक 2.8 किमी 30 रुपये प्रति व्यक्ति

गोवर्धन में रूट और किराया
1. गोवर्धन बस स्टैंड से दानघाटी मंदिर-बड़ी और छोटी परिक्रमा तक 21 किमी 150 रुपये प्रति व्यक्ति

-
परिक्रमा के लिए दूरी किराया

बड़ी परिक्रमा 12 किमी 100 रुपये प्रति व्यक्ति
छोटी परिक्रमा 9 किमी 70 रुपये प्रति व्यक्ति


श्रद्धालुओं को मनमाने किराये और जाम से मिलेगी मुक्ति
वृंदावन। वृंदावन में पार्किंग स्थलों से बांकेबिहारी मंदिर तक जाने के लिए अब श्रद्धालुओं को मनमाना किराया नहीं देना होगा और ना ही कदम-कदम पर ई रिक्शाओं के कारण लगने वाले जाम का सामना करना पड़ेगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) बृहस्पतिवार से गोल्फ कार्ट का संचालन करने जा रहा है, जिसका किराया और रूट निर्धारित कर दिया गया है।
वृंदावन के प्रवेश मार्गों पर बने पार्किंग स्थल पर अपने वाहन का पार्क करने के बाद श्रद्धालुओं को अब गोल्फ कार्ट मंदिर तक पहुंचाने के लिए तैयार मिलेगी। जो कि न सिर्फ बांकेबिहारी मंदिर पहुंचाएगी बल्कि वृंदावन के अन्य मंदिरों तक भी ले जाएंगी। इसके लिए एमवीडीए ने महाराष्ट्र की खलटकर कंस्ट्रक्शन इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड से गोल्फ कार्ट के संचालन का अनुबंध किया है। पीपीपी मॉडल पर शुरुआत में 15 गोल्फ कार्ट चलाई जाएंगी। यमुना एक्सप्रेस वे की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को दारुक पार्किंग स्थल से, मथुरा की ओर से आने वालों को पर्यटन सुविधा केंद्र से और राष्ट्रीय राजमार्ग से छटीकरा होकर आने वालों को मल्टीलेवल पार्किंग स्थल से बांकेबिहारी मंदिर तक जाने के लिए गोल्फ कार्ट मिलेगी।


गोल्फ कार्ट में सफर का निर्धारित किराया

बिजली से चार्ज होने वाली गोल्फ कार्ट 5, 7, 16 एवं 22 सीटर हैं। पार्किंग स्थल से बांकेबिहारी मंदिर तक प्रति यात्री किराया 30 से 40 रुपये निर्धारित किया गया है। दारुक पार्किंग से प्रेम मंदिर एवं इस्कॉन मंदिर होते हुए बांकेबिहारी मंदिर के समीप विद्यापीठ चौराहे तक प्रति यात्री किराया 40 रुपये तय किया है। छटीकरा मार्ग स्थित मल्टीलेवल पार्किंग से प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर से होते हुए विद्यापीठ चौराहे तक 30 रुपये प्रति यात्री किराया लिया जाएगा। श्रद्धालु परिवार के साथ पूरी गोल्फ कार्ट को बुक करा सकता है, जिसका किराया दस रुपए प्रति किमी देना होगा। एमवीडीए के जेई मनोज तिवारी ने बताया कि मथुरा में 30 गोल्फ कार्ट आई हैं। इनमें से 15 वृंदावन और 15 गोवर्धन में चलाई जाएंगी। ई- वाहन होने के कारण सभी को पार्किंग स्थल पर ही चार्जिंग व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।


सीएम ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में गर्भगृ़ह के किए दर्शन

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित गर्भगृ़ह के दर्शन किए। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार एवं श्रीहरिःनाम संकीर्तन के बीच पूजा की। नगला चंद्रभान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती समारोह में शिकरत करने के बाद दोपहर 2:26 बजे मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने पटुका ओढ़ाकर मंगलार्चन स्वास्तिवाचन के बीच उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मृदंग-मजीरे की मंगल ध्वनि के बीच अष्टभुजा मां योग माया की पूजा की और बाद में भगवान श्रीकृष्ण की प्राकट्य स्थल ‘गर्भगृह’ में भगवान के बाल स्वरूप का पूजन कर लड्डुओं का भोग चढ़ाया। पूजाचार्यों ने मुख्यमंत्री को प्रसादी के रूप में पटका, प्रसाद एवं पगड़ी प्रदान की। इसके बाद संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने सीएम से मथुरा वासियों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस आशय का ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी भी साथ रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें