फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोजाना मिल रहे डेंगू के मरीज, स्वास्थ्य विभाग बेबस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे रोकने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम साबित हो रहा है। बुधवार को जिले भर में 5 और डेंगू के मरीज मिले। इसमें से दो तो वृंदावन क्षेत्र में ही मिले हैं। कुल मिलाकर अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 72 हो गई है। जोकि विभाग के साथ लोगों के लिए भी चिंता का विषय है।
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इसे रोकने का प्रयास कर रहा है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही है। यही कारण है कि रोजाना एक दो मरीज डेंगू के मिल रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि बुधवार को कांशीराम काॅलोनी, वृंदावन स्थित वनखंडी व सेवाकुंज, लक्ष्मीनगर स्थित बसंत विहार और बलदेव स्थित जमुना नगर में नए मरीज मिले हैं। सभी मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि जिन स्थानों पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं वहां पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया जा रहा है, ताकि डेंगू का मच्छर खत्म हो जाए और अन्य लोग बीमारी से पीड़ित न हो सकें। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि वह अपना ख्याल रखें। रात को शरीर को ढककर सोएं। पूरे बाजू की शर्ट और पाजामा पहनकर सोने की आदत डालें। कूलर आदि में पानी भरा है तो उसे खाली कर दें। डेंगू का मच्छर गंदे पानी में पनपता है। घर को स्वच्छ एवं साफ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें