फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गोल्फ कार्ट में लगी आग, दो गाड़ियां और एक मोटरसाइकिल जलकर खाक

Wed, 07 May 2025 10:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन की मल्टीलेवल वाहन पार्किंग में  चार्जिंग पर लगी गोल्फ कार्ट में आग लग गई। आग इतनी  तेजी से फैली कि दो गाड़ियां और एक बाइक को भी चपेट में ले लिया। तीनों वाहन जलकर खाक हो गए। 
 
विज्ञापन
गोल्फ कार्ट में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में मंगलवार रात मल्टीलेवल वाहन पार्किंग में चार्जिंग पर लगी गोल्फ कार्ट में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पास खड़ी दूसरी गोल्फ कार्ट और एक मोटरसाइकिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। तीनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन


 
Trending Videos

यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई जब मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही दो गोल्फ कार्ट संयुक्त चिकित्सालय के पास पार्किंग में चार्ज हो रही थीं। प्रत्यक्षदर्शी रघुवीर सिंह के अनुसार, पहले 10 सीटर गोल्फ कार्ट में आग लगी और फिर कुछ ही क्षणों में दूसरी 14 सीटर गोल्फ कार्ट भी लपटों की गिरफ्त में आ गई। साथ खड़ी एक चालक की मोटरसाइकिल भी आग की चपेट में आ गई।

 
विज्ञापन

घटना के समय पार्किंग स्थल पर कोई अग्निशमन यंत्र नहीं था, जिससे आग को शुरू में नियंत्रित करना असंभव हो गया। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक वाहन पूरी तरह जल चुके थे। स्थानीय लोगों और यात्रियों में इस घटना को लेकर रोष है। इतनी बड़ी और व्यस्त पार्किंग में अग्निशमन उपकरणों की अनुपस्थिति को लोग विभागीय लापरवाही मान रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें