फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी से लूट के खुलासे में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राया में सादाबाद रोड पर रामपुर तिराहे के निकट सराफ मनोज वर्मा को गोली मारकर हुई लूट के मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। सीसीटीवी के आधार पर भी पुलिस बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। राया पुलिस घटना के जल्द खुलासेे का दावा कर रही है। उधर, नयति हॉस्पिटल में मनोज वर्मा का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

राया के गांव पवेसरा निवासी सराफ मनोज वर्मा की रामपुर तिराहे के निकट दुकान है। 21 जनवरी की रात दुकान से लौटते समय बदमाशों ने मनोज वर्मा को गोली मारकर जेवरात से भरा बैग लूट दिया था। बैग में 50 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी के जेवरात थे। घायल मनोज को नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां मनोज का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया और एसएसपी शलभ माथुर मौके पर पहुंच गए।
इस घटना का जल्द खुलासा करने का दबाव थाना पुलिस पर है। बताया जाता है कि पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी चतर सिंह ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें