फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां काली रूप में विराजते हैं श्रीकृष्ण

Fri, 08 Apr 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
कृष्ण कालीपीठ - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
श्रीधाम वृंदावन राधाकृष्ण की रसमयी दिव्य लीलाओं के लिए विख्यात हो लेकिन यहां शक्ति पूजा का महात्म्य भी कम नहीं है। यहां गोपीनाथ बाजार स्थित कृष्ण कालीपीठ का महत्व पौराणिक है। 
विज्ञापन


कृष्ण कालीपीठाधीश्वर डा. केशवाचार्य बताते हैं कि एक कथा के अनुसार राधा के विवाह की चर्चा अयन नाम के गोप से हो रही थी। अयन को पता चला कि राधा कृष्ण की भक्त हैं और वो काली भक्त तो उन्हें संदेह होने लगा।

अयन श्रीराधा के दर्शन करने गए तब श्रीराधा भगवान के सानिध्य में विराजमान थीं। अयन को आते देखकर श्रीराधा व्यग्रचित्त हो श्रीकृष्ण पुकारने लगी कि हे नाथ, अयन आ रहा है। मेरी रक्षा करें। बस फिर क्या था तत्क्षण एक चमत्कार हुआ और भगवान कृष्ण काली के रूप में आ गए।
विज्ञापन


उनकी दो भुजाएं चतुर्भुजा में परिवर्तित हो गईं, वंशी खड्ग बन गई, गले में धारण वनमाला मुण्डमाला हो गई। 

मार्कण्डेय पुराण के सप्तशती खंड में अष्टिका के वर्णित ललाट से उत्पन्न पौराणिक काली में अनेक रूप हैं जो मां दुर्गा की विभूतियों में एक हैं, किंतु इस सब से अपूर्व मां काली का एक विशिष्ट स्वरूप कृष्णकाली के रूप में है। जिसकी पूज्य वैष्णवी है। जिसका रूप न केवल आकर्षक है अपितु कृपामयी भी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें