जीएलए विश्वविद्यालय,मथुरा के पॉलीटेक्निक संस्थान के कम्प्यूटर, मैकेनिकल, इलैक्ट्रीकल एवं सिविल विभाग के प्रथम, द्वितीय एवं अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा प्रोजेक्ट्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सभी छात्रों ने अपनी तकनीकी प्रतिभाओं का प्रदर्शन विभिन्न प्रोजेक्ट्स के माध्यम से किया।
कम्प्यूटर साइंस से आलेन्डू मंडल, अभिषेक राठौर, योगेश कुमार आदि के द्वारा ‘आर एफ आईडी बेस्ड होम सिक्योरिटी सिस्टम‘ का प्रदर्शन किया। विशाल शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, भरत शर्मा के द्वारा 'ऑनलाइन साइकोलॉजी टेस्ट', संचित वर्मा, नेहा राघव, लक्ष्मी नारायण आदि के द्वारा 'ब्लड डोनेशन मोबाइल एप' तथा मैकेनिकल विभाग में अनिल सिकरवार, अनिल उपाध्याय, अंकित शर्मा आदि के द्वारा 'वॉट गर्वनर', रवि कांत वर्मा, रवि शर्मा, रिशव दुबे के द्वारा 'होवर बोर्ड विद ट्रोली अरेंजमेंट',गजेन्द्र चौधरी, नितिन कुमार दीक्षित, मोहित शर्मा के द्वारा 'स्मार्ट बील चेयर', अजीत वर्मा, मनपाल सिंह, मयूर मारवाह आदि के द्वारा '360 रोटेटिंग कार', इलेक्ट्रीकल विभाग से विशाल, प्रदीप यादव द्वारा 'वेटर रोवोट' का प्रदर्शन किया गया।
सिविल विभाग के विकास कुमार, शिवकांत द्वारा 'लाईट रेलवे' फॉर जीएलए यूनिवर्सिटी तथा विकास सिंह पिप्पल, प्रशांत तोमर आदि द्वारा 'ट्रस ब्रिज' आदि प्रोजेक्ट दर्शाकर कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में वेटर रोवोट एवं आरएफ आईडी बेस्ड होम सिक्योरिटी सिस्टम आकर्षण का केन्द्र रहे। वेटर रोबोट रेस्ट्रा में उपयोग होने वाला रोबोट है, जो ग्राहकों से ऑर्डर लेकर उनका ऑर्डर सर्वे करता है। जबकि एफआईडी बेस्ड होम सिक्योरिटी सिस्टम आजकल सभी घरों एवं कॉलोनी की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। इसको उपयोग में लाने पर केवल अधिकृत लोग घर में प्रवेश पा सकेंगे।
प्रदर्शनी में निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के सेक्रेटरी सोसायटी एवं कोषाध्यक्ष श्री नीरज अग्रवाल ने छात्रोंकी बौद्धिक क्षमता को सराहा एवं इन प्रोजेक्ट्स में से कई प्रोजेक्ट्स को कॉमर्शियल प्रोडक्ट के रूप में आने के लिए अपनी तरफ से हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य डॉ दिवाकर भारद्वाज एवं डॉ विकास कुमार शर्मा ने इस अवसर पर छात्रों को प्रोत्साहित किया।
उन्होंने बताया कि यह कार्य पॉलीटेक्निक के शिक्षकों एवं छात्रों की मेहनत का फल है। पॉलीटेक्निक में प्रेक्टिकल आधारित शिक्षा के माध्यम से छात्रों को रोजगार एवं स्व-रोजगार के लिए तैयार किया जाता है। प्रदर्शनी के आयोजन में शिक्षक पवन कुमार वर्मा, नीतेष शर्मा, संजय अग्रवाल, अंकुर शर्मा, प्रवेश तिवारी, रामपाल सिंह, अंजू उपाध्याय, मृदुल दीक्षित आदि का सहयोग रहा।