फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कुरुक्षेत्र से चलेगी गीता जयंती एक्सप्रेस

Mon, 05 Dec 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : SELF
विज्ञापन
मथुरा और कुरुक्षेत्र के बीच नई ट्रेन गीता जयंती एक्सप्रेस का छह दिसंबर को कुरुक्षेत्र में रेल मंत्री झंडी दिखाकर रवाना करेेंगे। इससे स्थानीय रेल यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और कर्मस्थली को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते-जाते हैं। इन्हें सहूलियत देने के लिए रेलवे गीता जयंती एक्सप्रेस के नाम से यह नई ट्रेन शुरू कर रही है। कुरुक्षेत्र से करीब चार बजे चल कर यह ट्रेन करीब 9:30 बजे मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन आ जाएगी।

मथुरा जंक्शन से यह ट्रेन सात दिसंबर को सुबह करीब छह बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगी। गीता जयंती एक्सप्रेस का छाता, कोसी और पलवल पर स्टॉपेज दिया गया है। ताकि दैनिक यात्री यहां से ट्रेन में चढ़ सकें और दिल्ली तक सफर कर सकें।
विज्ञापन


गीता जयंती एक्सप्रेस फिलहाल मथुरा से कुरुक्षेत्र के लिए चलेगी। इसके बाद इसके आगरा तक बढ़ाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हालांकि मथुरा से चलने के बावजूद ट्रेन का प्राइमरी मेंटिनेंस आगरा में ही होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें