मथुरा। सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक को प्रेमिका को भ्रमित कर दूसरी जगह शादी तय करना भारी पड़ गया। युवती ने प्रेमी के गांव पहुंचकर हंगामा काट दिया। कोर्ट मैरिज होने के बाद मामला शांत हुआ।
फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में असम के कार्बी आंगलोंग जिले की रहने वाली युवती व सुरीर का युवक साथ-साथ काम करते हैं। मामला 20 नवंबर का है। युवती ने आरोप लगाया कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में काफी दिनों से रह रहे थे। प्रेमी के घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी।
इसकी जानकारी होने पर वह युवक के गांव पहुंची। पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। हंगामा बढ़ता देख युवक के परिजन बेटे की शादी तोड़, प्रेमिका से विवाह कराने को तैयार हो गए। इसके बाद युवक ने युवती के साथ कोर्ट मैरिज की।