मथुरा। विद्युत निगम ने सतोहा बिजलीघर से जुड़े उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिए अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की। यहां 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करते हुए 10 एमवीए किया गया।
बीते कुछ समय से सतोहा बिजलीघर ओवरलोडिंग की समस्या से जूझ रहा था। इसके चलते स्थानीय उपभोक्ताओं को विद्युत कटौती की झेलनी पड़ रही थी। इससे निपटने के लिए विद्युत अधिकारियों ने गोवर्धन खंड के सतोहा बिजलीघर पर 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करते हुए 10 एमवीए किया गया। बिजली घर की क्षमता में वृद्धि होने से इससे जुड़े उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। आए दिन होने वाले फॉल्ट और विद्युत कटौती से मुक्ति मिल सकेगी।
सतोहा बिजलीघर से जुड़े हैं यह क्षेत्र
सतोहा बिजलीघर से वर्तमान में पालीखेड़ा, सोंख रोड, उस्फार, ऊंचागांव, नगला माना, सलेमपुर, मुकुंदपुर इत्यादि क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।