फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांके बिहारी मंदिर: आराध्य के दर्शन को उमड़ा सैलाब, भीड़ के दबाव में युवती बेहोश; सुरक्षाकर्मियों के छूटे पसीने

Mon, 01 Apr 2024 08:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बांके बिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन को लोगों का सैलाब उमड़ा। भीड़ के दबाव में युवती बेहोश हो गई। व्यवस्था संभालने में सुरक्षाकर्मियों के पसीने छूट गए। 
विज्ञापन
बांके बिहारी मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को भीड़ के दबाव के कारण एक युवती बेहोश हो गई। मंदिर में तैनात स्वास्थ्य टीम ने सुरक्षा गार्डों की मदद से भीड़ के बीच में से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया, स्थिति सामान्य होने पर परिजन उसे ले गए।

विज्ञापन


बांके बिहारी मंदिर के प्रवेश मार्गों और गलियों में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य रही। सहज ही श्रद्धालु बिना भीड़ के दबाव के मंदिर तक पहुंचे, लेकिन मंदिर के अंदर गर्भगृह में विराजमान ठाकुर बांकेबिहारी की एक झलक पाने के लिए लोग जमा रहे, इससे मंदिर का चौक और पीछे जगमोहन दोपहर 12 बजे पट बंद होने तक श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। 

इस बीच आगरा के रामबाग निवासी आस्था (24) पुत्री हरेंद्र उपाध्याय परिवार के साथ दर्शन करने के लिए आई थी, तभी गर्मी और भीड़ के दबाव में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। आनन-फानन मंदिर में तैनात सुरक्षा गार्ड और मंदिर के गेट पांच पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने युवती को भीड़ से बाहर निकालने के बाद प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि रविवार को जबरदस्त भीड़ के बीच छह श्रद्धालु महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे वहां तैनात स्वास्थ्य टीम ने प्राथमिक उपचार दिया था। मंदिर में तैनात डॉ. शक्ति सिंह ने बताया कि एक युवती की मंदिर के अंदर तबीयत खराब हो गई थी। समय पर उसे प्राथमिक उपचार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें